{"_id":"6ac5f53714fd07ccf20969b5","slug":"video-una-inter-college-hockey-championship-224-players-14-colleges-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में इंटर कॉलेज हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, 14 कॉलेजों के 224 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में इंटर कॉलेज हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, 14 कॉलेजों के 224 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:01 PM IST
Link Copied
इंदिरा गांधी खेल परिसर ऊना में गवर्नमेंट कॉलेज ऊना की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज हॉकी चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस चैंपियनशिप में लड़कों के वर्ग में 8 कॉलेजों और लड़कियों के वर्ग में 6 कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 224 खिलाड़ी अपनी हॉकी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एसपी सचिन हिरेमठ ने गवर्नमेंट कॉलेज ऊना की प्रिंसिपल और समस्त स्टाफ को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है। मीडिया से बातचीत में एसपी सचिन हिरेमठ ने कहा कि तंदुरुस्त शरीर से ही सजग और सतर्क दिमाग का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत और नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को पूरा करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि युवा जितना अधिक खेल गतिविधियों से जुड़ेंगे, उतना ही उनका मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस बेहतर होगी। खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ नशे जैसे भटकाव से दूर रखने का प्रभावी माध्यम भी हैं। एसपी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित एंटी चिट्टा वॉकाथॉन के माध्यम से भी युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के साथ खेल प्रतियोगिताएं भी युवाओं में सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इंटर कॉलेज हॉकी चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और बढ़ेगी तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।