{"_id":"6acb1c005daa0632c50ed82f","slug":"video-mandali-school-nss-camp-students-conduct-cleanliness-drive-at-jogi-panga-dham-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मंदली स्कूल के एनएसएस शिविर में स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवियों ने जोगी पंगा धाम में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मंदली स्कूल के एनएसएस शिविर में स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवियों ने जोगी पंगा धाम में चलाया सफाई अभियान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:47 AM IST
Link Copied
मंदली स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन रविवार को स्वयंसेवियों ने जिला ऊना के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल जोगी पंगा धाम में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर और उसके आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के बाद स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किया और धाम के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की।
यह गतिविधि स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार, सह प्रभारी रंजना कुमारी और शास्त्री अध्यापिका मीना कुमारी की देखरेख में स्वयंसेवियों ने अभियान में भाग लिया।
विद्यार्थियों ने सबसे पहले मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
स्वच्छता अभियान के साथ स्वयंसेवियों को जोगी पंगा धाम के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व से भी परिचित करवाया गया। विद्यार्थियों ने इस पवित्र स्थल के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की।
एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को समाजसेवा, स्वच्छता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामुदायिक जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।