{"_id":"6acb13f762dccc26c40b01aa","slug":"video-maa-chintpurni-navratri-2026-long-queues-of-devotees-on-first-day-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: पहले नवरात्र पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह 8 बजे ही पुराने बस स्टैंड से आगे पहुंचीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पहले नवरात्र पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह 8 बजे ही पुराने बस स्टैंड से आगे पहुंचीं कतारें
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। पहले नवरात्र और रविवार का अवकाश होने के चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। सुबह करीब 8 बजे तक दर्शन के लिए लगी कतारें पुराने बस स्टैंड से भी आगे पहुंच गईं।
रविवार सुबह करीब 6 बजे पुजारी सचिन कालिया ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां चिंतपूर्णी की आरती की। इसके बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी रहा। पहले नवरात्र पर माता रानी के दर्शन करने पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
सुबह करीब 6 बजे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण कुछ समय के लिए कतारों की व्यवस्था प्रभावित हुई। इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने स्थिति का संज्ञान लिया और आवश्यक कदम उठाकर लाइन व्यवस्था को दुरुस्त करवाया।
इसके बाद श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और भक्तों को परेशानी कम हो।
श्राद्ध पक्ष के दौरान मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम हो गई थी। हालांकि, शारदीय नवरात्र के आगाज के साथ ही मंदिर में एक बार फिर भक्तों की रौनक लौट आई है।
पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़ से आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। नवरात्र के दौरान मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।