फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp big news nlu convocation doctor suspended navratri heroin arrest 2026 10 11

HP Big News: एनएलयू का दीक्षांत समारोह, डॉक्टर निलंबित, अंब में मिली लापता विवाहिता; शोघी में चिट्टा बरामद

Sun, 11 Oct 2026 05:06 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 11 Oct 2026 05:06 PM IST
सार

Himachal Pradesh Latest News October 11 2026: हिमाचल प्रदेश की 11 अक्तूबर 2026 की प्रमुख खबरें पढ़ें। शिमला में विधि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, ऊना में डॉक्टर निलंबित, अंब में मिली लापता विवाहिता, शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ और शोघी में चिट्टा बरामद।

विज्ञापन
hp big news nlu convocation doctor suspended navratri heroin arrest 2026 10 11
हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कई अहम घटनाक्रम सामने आए। शिमला में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्गों तक न्याय पहुंचाने पर जोर दिया। ऊना में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में महिला चिकित्सक को निलंबित किया गया है। वहीं, हमीरपुर से लापता विवाहिता अंब में मिली, शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और शिमला के शोघी में बस की तलाशी के दौरान करीब 22 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में न्याय केवल न्यायिक आदेशों तक सीमित नहीं है, बल्कि निष्पक्षता, विवेकशीलता और प्रत्येक मामले की परिस्थितियों को समझना भी जरूरी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में महिला डॉक्टर निलंबित, तीन दिन में रिपोर्ट के निर्देश
ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में सरकार ने डॉ. प्रियंका शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव आशीष सिंहमार ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए थे। ऊना जिले के अपर अरनियाला गांव की 33 वर्षीय रीना देवी को सात अक्तूबर 2026 को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौ अक्तूबर को प्रसूता और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच समिति गठित की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

हमीरपुर से लापता विवाहिता अंब में मिली, सोशल मीडिया पर हुई थी युवक से पहचान
हमीरपुर स्थित ससुराल से लापता हुई 35 वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने ऊना जिले के अंब थाना क्षेत्र में तलाश लिया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल की डिजिटल लोकेशन की मदद से महिला का पता लगाया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की सोशल मीडिया के माध्यम से ऊना जिले के एक अविवाहित युवक से जान-पहचान हुई थी। युवक पेशे से चालक बताया जा रहा है। बातचीत बढ़ने के बाद महिला अपने ससुराल से चली गई थी। परिजनों ने तलाश करने के बाद हमीरपुर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्र: चिंतपूर्णी, नयना देवी और तारादेवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हिमाचल प्रदेश में शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्रमुख शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में श्रद्धा का माहौल रहा। ऊना जिले के मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। सुबह करीब छह बजे पूजा-अर्चना और आरती के बाद दर्शन के लिए कतारें लंबी होती गईं। सुबह आठ बजे तक श्रद्धालुओं की कतारें पुराने बस स्टैंड से आगे पहुंच गई थीं।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
 

शिमला: शोघी में बस की तलाशी के दौरान 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी पुलिस चौकी के समीप एक बस में सवार दो युवकों से करीब 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक बदला रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्तूबर को कई स्थानों पर बारिश और ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी के साथ कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। 12 से 15 अक्तूबर तक भी अलग-अलग इलाकों में बारिश, बर्फबारी और आंधी-बिजली को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मंडी जिले के चौहट्टा गांव में जमीन पर घास काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद 75 वर्षीय शेर सिंह घर में अचेत मिले और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पत्थर मारने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस के अनुसार शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed