{"_id":"6ac5f5fa06e52c8e5405fab7","slug":"video-hrtc-pensioners-demands-una-government-transport-corporation-protest-warning-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: एचआरटीसी पेंशनरों की मांगों पर सरकार से नाराजगी, एक माह में समाधान न हुआ तो घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: एचआरटीसी पेंशनरों की मांगों पर सरकार से नाराजगी, एक माह में समाधान न हुआ तो घेराव की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:04 PM IST
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय ऊना स्थित पुराने बस अड्डा परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष किशोरी लाल ने की। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों के साथ-साथ सरकार और निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। पत्रकारों से बातचीत में संगठन के अध्यक्ष किशोरी लाल ने आरोप लगाया कि सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन पेंशनरों की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से बकाया एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसके अलावा 18 प्रतिशत डीए भी लंबित है। किशोरी लाल ने कहा कि कार्यरत कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए जारी किया जा चुका है, लेकिन पेंशनरों को इसका लाभ अभी तक नहीं मिला है। किशोरी लाल ने परिवहन मंत्री पर भी अपने वादे से पीछे हटने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, मंत्री ने एचआरटीसी मुख्यालय को फोन कर पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए देने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर नालागढ़ में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक समेत विभिन्न मंचों से आवाज उठाई जा चुकी है। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि यदि एक माह के भीतर पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मुख्य कार्यालय या सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पेंशनर अब निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार हैं। संगठन ने सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन से लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।