{"_id":"6ab8e85ec2a0bf50900de9ef","slug":"video-parwanoo-toll-plaza-long-traffic-jam-weekend-himachal-tourists-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: परवाणू टोल पर एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम, वीकेंड पर हिमाचल जाने वालों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: परवाणू टोल पर एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम, वीकेंड पर हिमाचल जाने वालों की बढ़ी परेशानी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:26 PM IST
Link Copied
वीकेंड पर हिमाचल घूमने के लिए निकले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परवाणू में यातायात जाम से जूझना पड़ा। परवाणू-शिमला एनएच-5 पर रविवार को वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। इसका सबसे ज्यादा असर परवाणू टोल प्लाजा के आसपास देखने को मिला, जहां चंडीगढ़ से शिमला की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।
टोल प्लाजा पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण जाम करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा हो गया। काफी देर तक वाहन कतार में खड़े रहे। इससे शिमला, सोलन और कसौली की ओर जाने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
परवाणू के साथ सनवारा टोल प्लाजा पर भी वाहनों का दबाव बढ़ा रहा। यहां भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वीकेंड पर चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंचते हैं।
इनमें बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला, सोलन और कसौली का रुख करते हैं। हिमाचल का प्रवेश द्वार होने के कारण परवाणू में सामान्य दिनों की तुलना में शनिवार और रविवार को वाहनों की संख्या काफी बढ़ जाती है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि वीकेंड पर वाहनों की संख्या बढ़ने की जानकारी पहले से रहती है। ऐसे में टोल प्लाजा पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और पर्याप्त लेन की व्यवस्था पहले से की जानी चाहिए।
लोगों का कहना है कि यदि टोल प्लाजा पर वाहनों की निकासी तेज करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाए तो जाम की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इससे हिमाचल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक इंतजार से राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।