{"_id":"6adb52ad8720d0b1d70c070d","slug":"video-violence-erupts-again-in-nahan-heavy-stone-pelting-between-two-groups-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन में फिर भड़की हिंसा, दोनों पक्षों में जमकर पथराव, भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भांजीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में फिर भड़की हिंसा, दोनों पक्षों में जमकर पथराव, भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भांजीं लाठियां
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक पर स्वागत गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों समुदायों के बीच एक बार फिर पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पुलिस बल पर भी पथराव किया गया, जिससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। शहर के वाल्मीकि मोहल्ला और गोविंदगढ़ मोहल्ला के बीच स्वागत गेट लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद दिन में हिंसक झड़प में बदल गया था। दोनों पक्षों की ओर से पत्थर, ईंटें और कांच की बोतलें फेंके जाने से स्थिति बेकाबू हो गई। दिन में हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, शाम साढ़े पांच बजे फिर से पथराव शुरू होने से तनाव दोबारा बढ़ गया।
हिंसा के कारण शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। पुलिस बल को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजनी पड़ी। वहीं, पुलिस पर हुए पथराव के बाद स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। घटनाक्रम के चलते शहर में यातायात और जनजीवन भी प्रभावित रहा। वहीं इस दौरान एक महिला पुलिस कर्मी को फिर चोटें आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।