फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmaur Drug Free Youth Campaign Pajhota College 250 Students

सिरमौर में 250 विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, योग और पारंपरिक खेलों से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Sun, 18 Oct 2026 10:09 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:09 AM IST
Sirmaur Drug Free Youth Campaign Pajhota College 250 Students
युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय पझौता की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जदोल टपरोली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसकी मुख्य विषयवस्तु स्वस्थ युवा और नशामुक्त युवा रही। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, योग और खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक योग प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाया गया। विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मनियंत्रण और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा के शारीरिक शिक्षा अध्यापक विनय कुमार चौहान ने योग और पारंपरिक खेलों के प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चम्मच दौड़, एक फूल दो माली, संगीत कुर्सी और मटका फोड़ सहित छह पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, खेल भावना और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संदेश दिया गया कि खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। पोस्टर और नारा लेखन से फैलाया जागरूकता का संदेश नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नशामुक्त जीवन के महत्व और स्वस्थ समाज के निर्माण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला और विचारों के जरिए नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था। जदोल टपरोली विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि योग और पारंपरिक खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई। राजकीय महाविद्यालय पझौता की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय, चंडीगढ़ की ओर से इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए महाविद्यालय की इकाई का चयन होना गर्व की बात है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेवी कविता चौहान ने किया, जबकि स्वयंसेवी नेहा वर्मा ने अतिथियों, प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रशासन और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नवरात्रि उत्सव अभियान: महिला सुरक्षा के लिए वाराणसी में निकली नाइट स्कूटी रैली

18 Oct 2026

देहरादून-- अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए धार्मिक पाठ्यक्रम तैयार, ये विद्यार्थी होंगे शामिल

18 Oct 2026

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए टीमें गठित

18 Oct 2026

VIDEO: रामलीला मैदान में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट

18 Oct 2026

VIDEO: बीएचयू अस्पताल की आयुर्वेद ओपीडी में घुसा कोबरा, फन उठाते ही मरीजों में मची भगदड़

17 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने दो विकेट से जीता लीग का पहला मैच

17 Oct 2026

अंधेरे में मौत से जंग! मवेशियों को पहनाए रिफ्लेक्टर बेल्ट, 50 पशुओं की चमकेगी पहचान

17 Oct 2026
विज्ञापन

बरेली में दो पक्षों की फायरिंग में बुजुर्ग की मौत, ट्यूशन से बच्चों को लाने जा रहे थे सज्जाद

17 Oct 2026

रुद्रप्रयाग: यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत 16 लोग घायल

17 Oct 2026

Meerut: देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने वालों को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया सम्मानित

17 Oct 2026

Meerut: सीता को बचाने के लिए रावण से भिड़े जटायु, युद्ध में हुए घायल

17 Oct 2026

Meerut: सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु

17 Oct 2026

Meerut: सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई दुर्गाष्टमी और विजयदशमी

17 Oct 2026

Meerut: रामलीला में सीता हरण के बाद रावण ने श्रीराम के सामने रखी शर्त

17 Oct 2026

Meerut: रामलीला में धार्मिक प्रसंगों के साथ मनोरंजन का भी संगम

17 Oct 2026

Meerut: जटायु ने माता सीता को रावण से बचाने का किया प्रयास, हुआ घायल

17 Oct 2026

Meerut: सरकारी जई के बीज दुकानों पर बिकने की शिकायत, धरने पर बैठे भाकियू

17 Oct 2026

Meerut: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने किया दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

17 Oct 2026

Meerut: छावनी रामलीला में सुरसा ने बढ़ाया आकार तो हनुमान ने किया शरीर विकराल

17 Oct 2026

Meerut: न्यू ब्लॉक बंगाली बाजार में हुआ मां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन

17 Oct 2026

Meerut: छुर में रालोद ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश, किसान-मजदूरों के हितों पर भी हुई चर्चा

17 Oct 2026

Meerut: मंदिर में किया गया मां काल रात्रि का गुणगान

17 Oct 2026

Meerut: जयंती माता शक्तिपीठ में हुई मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना

17 Oct 2026

Meerut: भव्य दरबार सजाकर दुर्गा पूजा का शुभारंभ

17 Oct 2026

Meerut: जीआईसी में लगी मंडल स्तरीय खाद्यी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में मेड इन इंडिया के सामानों का अद्भुत संगम

17 Oct 2026

Meerut: गंगानगर में कार से टकराई बाइक, युवती घायल, थाने में दी तहरीर

17 Oct 2026

Meerut: फर्स्ट ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

17 Oct 2026

Meerut: दुर्गा बाड़ी में हुआ मां दुर्गा का भव्य पूजन, ढाक की थाप और धूप के धुएं से भक्तों ने देवी मां को रिझाया

17 Oct 2026

लखनऊ: हुसैनगंज में चिमनी में लगी आग, परिवार को सुरक्षित बचाया गया

17 Oct 2026

लखनऊ: रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी के द्वारा हुआ रामलीला का मंचन, देखने उमड़े लोग

17 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed