{"_id":"69df57e4fa50067c3a0e7358","slug":"video-kinnaur-chief-minister-hoists-tricolor-and-takes-salute-at-state-level-himachal-day-event-in-reckong-peo-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kinnaur: रिकांगपिओ में हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur: रिकांगपिओ में हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिकांगपिओ में आयोजित हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने किन्नौर की पात्र महिलाओं को 1500 रूपये मासिक देने की घोषणा की। उन्होंने कहा जिन परिवारों की सालाना आय दो लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को यह राशि दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के सभी भुगतान समयबद्ध तरीके से होंगे। 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक सेवानिवृत हुए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का बकाया ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट एरियर का पूरा भुगतान मई में कर दिया जाएगा, जिस पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने क्लास-1 और क्लास 2 अधिकारियों के वेतन से तीन प्रतिशत डिफरमेंट को वापस लेने की घोषणा की। जबकि मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव, डीजीपी सहित सभी उच्च अधिकारियों के वेतन में 20 से 30 प्रतिशत अस्थायी रोक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू, ऊना, नाहन, बिलासपुर धर्मशाला के जिला अस्पतालों में एमआईआर मशीनें लगेंगी। चंबा, नाहन और बिलासपुर अस्पताल में मेमो ग्राफी मशीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 300 चिकित्सकों की भर्ती की है। सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी के 314 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 151 स्कूलों को सीबीएसई किया गया है। इस फैसले से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। सभी स्कूलों में एक सामान फीस ली जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। पहला डे बोर्डिंग स्कूल रिकांगपिओ में छह बाद शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। जल्द ही मिशन 32 प्रतिशत शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के ग्रीन कवर को साल 2030 तक 29 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा। ग्रीन एनेर्जी को बढ़ावा देने के लिए 500 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने किन्नौर के लिए कई घोषणाएं की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड में पुलिस, सहित स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने सलामी दी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।