{"_id":"6acb248f3c56d087fa0bd8eb","slug":"video-devthi-rampur-bear-captured-and-released-into-forest-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर के देवठी में मवेशियों पर हमले करने वाला भालू पिंजरे में कैद, जांच के बाद जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के देवठी में मवेशियों पर हमले करने वाला भालू पिंजरे में कैद, जांच के बाद जंगल में छोड़ा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:24 AM IST
Link Copied
रामपुर वन मंडल की देवठी पंचायत में मवेशियों पर हमले की घटनाओं के बाद वन विभाग ने एक वयस्क नर भालू को पिंजरे में पकड़ लिया। स्वास्थ्य जांच में स्वस्थ पाए जाने के बाद भालू को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। भालू के पकड़े जाने और जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भालू के मवेशियों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही थीं। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर के वन मंडल अधिकारी गुरहर्ष सिंह ने बरकल गांव में प्राथमिकता के आधार पर पिंजरा लगाने के निर्देश दिए।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा स्थापित कर कई दिनों तक निगरानी की। लगातार प्रयासों के बाद एक वयस्क नर भालू पिंजरे में कैद हो गया।
भालू के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग का त्वरित बचाव दल मौके पर पहुंचा। उपवन परिक्षेत्र अधिकारी ललित भारती ने अपनी टीम के साथ भालू को सुरक्षित तरीके से बेहोश किया। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण बिष्ट ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जांच में भालू स्वस्थ पाया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया।
मवेशियों पर हमले की घटनाओं के कारण ग्रामीणों में चिंता बनी हुई थी। भालू के सफलतापूर्वक पकड़े जाने और सुरक्षित रिहाई के बाद लोगों ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।