{"_id":"6ab74c7a5f9bd9c107066fe7","slug":"video-spu-mandi-research-paper-neem-oil-has-less-impact-on-cells-compared-to-chemical-pesticides-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपीयू मंडी का शोधपत्र: रासायनिक कीटनाशकों के मुकाबले नीम के तेल का कोशिकाओं पर कम असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीयू मंडी का शोधपत्र: रासायनिक कीटनाशकों के मुकाबले नीम के तेल का कोशिकाओं पर कम असर
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के एमएससी जूलॉजी विद्यार्थियों ने शोध करके इस बात को साबित किया है कि फसलों के बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनिक कीटनाशकों की तुलना में नीम के तेल से बने कीटनाशक फसलों की सेहत के लिए अधिक सुरक्षित हैं। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में जूलॉजी की असिस्टेंड प्रोफेसर डॉ. नीलम ठाकुर के नेतृत्व में सुजाता धीमान, कनिका, रुचि, कुसुमा, अर्शिया सूद, गगनदीप सिंह और दिपांश कटोच ने रसायनों और नीम तेल के बीच विशलेषणात्मक शोध किया है। शोध के बारे में जानकारी देते हुए डा. नीलम ठाकुर ने बताया कि फसलों को सुरक्षित रखने के लिए किसानों द्वारा भारी मात्रा में क्लोरपाइरीफॉस और डाइथेन एम-45 का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तुलना नीम के तेल से बने कीटनाशकों से की गई। इसके लिए प्याज की जड़ की सक्रिय कोशिकाओं को मॉडल के रूप में इस्तेमाल किया गया। शोध में पाया गया कि क्लोरपाइरीफॉस और डाइथेन एम-45 ने कोशिका विभाजन को सबसे अधिक प्रभावित किया। इसके मुकाबले नीम तेल का प्रभाव काफी कम रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।