{"_id":"6a4a230bfe9c947ae5055135","slug":"video-kullu-neel-chand-rathore-elected-ayurvedic-pharmacy-officers-association-president-again-2026-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: नील चंद राठौर दूसरी बार बने जिला आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: नील चंद राठौर दूसरी बार बने जिला आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी संघ के अध्यक्ष
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:55 PM IST
Link Copied
जिला आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी संघ के चुनाव रविवार को कुल्लू मुख्यालय स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नील चंद राठौर को सर्वसम्मति से दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया।
जिला आयुर्वेद अस्पताल कुल्लू के वरिष्ठ अधीक्षक यशवंत ठाकुर ने चुनाव अधिकारी के रूप में पूरी प्रक्रिया का संचालन किया। बैठक में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
संघ के महासचिव पद की जिम्मेदारी आदर्शन को सौंपी गई। वहीं, राजेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेम प्यारी को उपाध्यक्ष, सीमा को कोषाध्यक्ष, विनोद को मुख्य सलाहकार और देव राज को ऑडिटर नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने चुनाव के बाद कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सरकार के पास लंबित मांगों पर चर्चा की। बैठक में इन मांगों के समाधान के लिए आगामी रणनीति तैयार करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नील चंद राठौर ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगा और लंबित मांगों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।