{"_id":"6accaa064e70fb90aa0636b6","slug":"video-kullu-dussehra-dev-samaj-demands-proper-arrangements-at-nehru-park-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा: नेहरू पार्क में देवी-देवताओं के बैठने की व्यवस्था की मांग, डीसी से मिला देव समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा: नेहरू पार्क में देवी-देवताओं के बैठने की व्यवस्था की मांग, डीसी से मिला देव समाज
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:06 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान देवी-देवताओं के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर देव समाज का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू से मिला। जिला परिषद सदस्य अनिल राणा की अध्यक्षता में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने नेहरू पार्क सरवरी की मौजूदा स्थिति से प्रशासन को अवगत करवाया और स्थान को व्यवस्थित करने का आग्रह किया।
जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने बताया कि कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान नेहरू पार्क सरवरी में 12 से 15 देवी-देवता बैठते हैं। लेकिन वर्तमान में पार्क में भवन निर्माण सामग्री पड़ी हुई है और यहां खटारा गाड़ियां भी खड़ी हैं। इस कारण देवी-देवताओं के बैठने के लिए पर्याप्त और उचित स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान देवी-देवताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क को साफ-सुथरा और व्यवस्थित करना जरूरी है। इसी मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के समक्ष मामला उठाया।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, उपायुक्त कुल्लू ने आश्वासन दिया है कि देवी-देवताओं के पहुंचने से पहले नेहरू पार्क को साफ-सुथरा करवाया जाएगा। देव समाज ने उम्मीद जताई कि उत्सव शुरू होने से पहले पार्क में बैठने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।