{"_id":"6a337a0eefc62b4a14040a40","slug":"video-hamirpur-martyr-merchant-navy-cadet-aditya-sharma-postmortem-final-rites-today-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम हुआ, आज होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम हुआ, आज होगा अंतिम संस्कार
ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। शवगृह में दो डॉक्टरों के दल ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया। इस दौरान आदित्य के चाचा सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे। प्रारंभिक तौर पर आदित्य के सिर पर गहरी चोट के निशान दिखाई दिए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान उपमंडल अधिकारी (नादौन) निशांत शर्मा, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी शवगृह पहुंचे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। आदित्य शर्मा की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के उनके गांव पहुंचने की संभावना है। क्षेत्र के लोग नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने की तैयारी में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।