{"_id":"6ad4686395bd9f99560c8b07","slug":"video-awahdevi-mata-temple-ashtami-2500-devotees-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 11 बजे तक 2500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 11 बजे तक 2500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:04 PM IST
Link Copied
शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर रविवार को श्री अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता के दर्शन करने के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। सुबह 11 बजे तक करीब 2500 श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद ले चुके थे।
मंदिर परिसर में अष्टमी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। एक ओर दुर्गा पूजा जारी रही, वहीं दूसरी ओर विधिवत कन्या पूजन किया गया। कन्याओं की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें भोजन करवाया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के चलते पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।
इस दौरान स्थानीय गायक जगदीश सन्याल ने माता के भजनों और भेंटों का गुणगान किया। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर का माहौल और भी आध्यात्मिक हो गया। अष्टमी के अवसर पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।