{"_id":"6a5c7d4f113a6d32db0ecc97","slug":"video-chamba-bhuri-singh-power-house-switch-yard-maintenance-work-electricity-supply-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चंबा शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए भूरी सिंह पावर हाउस में किया गया रखरखाव कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चंबा शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए भूरी सिंह पावर हाउस में किया गया रखरखाव कार्य
Ankesh Dogra
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:01 PM IST
चंबा शहर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से भूरी सिंह पावर हाउस के स्विच यार्ड में निर्धारित शटडाउन के दौरान आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया गया।
इस दौरान बिजली बोर्ड की तकनीकी टीम ने स्विच यार्ड में लगे उपकरणों की जांच की और बिजली आपूर्ति से जुड़े जरूरी तकनीकी कार्यों को पूरा किया। विभाग के कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता के साथ रखरखाव कार्य को अंजाम दिया, ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए।
मौके पर सहायक अभियंता तेजू राम, अजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता विनीत ठाकुर, अनिल कुमार सहित स्विच यार्ड में तैनात कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने निर्धारित समय के दौरान कार्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।
विद्युत विभाग का कहना है कि समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे रखरखाव कार्यों से बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और मजबूत होती है। नियमित जांच और तकनीकी सुधार से उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।