फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Zila Parishad member Kamli appointed District Congress General Secretary.

Chamba News: जिला परिषद सदस्य कमली बनीं जिला कांग्रेस महासचिव

Wed, 26 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Zila Parishad member Kamli appointed District Congress General Secretary.
सलूणी (चंबा)। किहार वार्ड से जिला परिषद सदस्य कमली योगी को जिला कांग्रेस कमेटी चंबा में महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके जिला कांग्रेस महासचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कमली योगी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डीएस पठानिया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह भरमौरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed