फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensions of 250 social security pension holders in Chamba put on hold.

Chamba News: चंबा में 250 सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों की पेंशन पर रोक

Wed, 26 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Pensions of 250 social security pension holders in Chamba put on hold.
ई-केवाईसी का कार्य पूरा न होने पर कल्याण विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

विभाग ने किया स्पष्ट, ई-केवाईसी पूरी होने पर ही होगा पेंशन का भुगतान
पंकज सलारिया
चंबा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाने वाले जिले के 250 लाभार्थियों की पेंशन पर रोक लगा दी गई है। कल्याण विभाग ने ई-केवाईसी प्रक्रिया लंबित रहने के कारण यह कार्रवाई की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही उनकी पेंशन का भुगतान किया जाएगा।
जिले में 53 हजार से अधिक लोग विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इनमें वृद्ध, विधवा, एकल नारी, दिव्यांग और अन्य पात्र लाभार्थी शामिल हैं। सरकार की ओर से इन योजनाओं के तहत पात्र लोगों को हर माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आर्थिक संबल देना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता और लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। विभाग की ओर से समय-समय पर लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। बावजूद इसके 250 लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते इनकी पेंशन राशि का भुगतान रोक दिया गया है। उधर, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले 250 पेंशनधारकों की पेंशन पर रोक लगाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी पूरी होने से पहले पेंशन का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित लाभार्थियों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ई-केवाईसी के बाद मिलेगा लंबित भुगतान
विभाग के अनुसार लाभार्थी जैसे ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करेंगे, उनकी पेंशन नियमानुसार बहाल कर दी जाएगी। इसके साथ ही ई-केवाईसी पूरी होने के बाद लंबित पेंशन राशि का भुगतान भी नियमों के तहत किया जाएगा। विभाग ने लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे बिना देरी किए अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाएं, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिलता रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed