Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Subhash Lamba said in Rohtak loss of power corporation has increased from Rs 26 thousand crore to Rs 7 lakh crore
{"_id":"690b24668019fa5cac0f3b4b","slug":"video-subhash-lamba-said-in-rohtak-loss-of-power-corporation-has-increased-from-rs-26-thousand-crore-to-rs-7-lakh-crore-2025-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में सुभाष लांबा बोले- बिजली निगम का नुकसान 26 हजार करोड़ से 7 लाख करोड़ पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में सुभाष लांबा बोले- बिजली निगम का नुकसान 26 हजार करोड़ से 7 लाख करोड़ पर पहुंचा
निजीकरण और बिजली संशोधन बिलों से सरकार सरकारी विभागों को बेच रही है। बिजली निगम का 26 हजार करोड़ का नुकसान बढ़कर 7 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। यह हालत तब जब हैं जब बिजली की दरें भी बढ़ाई जा रही हैं। सरकार सुधार करने के बजाय निजी हाथों में बिजली निगम की बागडौर सौंप रही है।
ये बातें अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा ने बिजली निगम के कर्मचारी सम्मेलन में कहीं। बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के सुश्रुत सभागार में बुधवार को राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन रोहतक सर्कल की ओर से किया गया। इस मौके इलैक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सुदीप दत्ता, ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
सम्मेलन में बिजली निगमों में जोखिम भत्ता दिलवाने, नयी पेंशन स्कीम से रिटायर्ड कर्मचारियों व आश्रितों को चिकित्सा बिलों की अदायगी सुविधा शुरू करवाने, सभी पदों की वेतन विसंगति दूर करने सभी कर्मचारियों को बिजली की 1000 युनिट फ्री दी जाने जैसे आदि मांगों पर चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।