Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Residents of Vijay Nagar Colony met the Municipal Commissioner and SDM, along with the councilor, in Rohtak.
{"_id":"6a229bd8c2ebf4a4c9046e64","slug":"video-residents-of-vijay-nagar-colony-met-the-municipal-commissioner-and-sdm-along-with-the-councilor-in-rohtak-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पार्षद संग निगम आयुक्त व एसडीएम से मिले विजय नगर कॉलोनी वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पार्षद संग निगम आयुक्त व एसडीएम से मिले विजय नगर कॉलोनी वासी
विजय नगर कॉलोनी में गली बंद किए जाने से नाराज वार्ड पार्षद प्रवीण कौशिक व कॉलोनीवासियों ने शुक्रवार को निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार और एसडीएम आशीष कुमार से मुलाकात की। उन्होंने गली बंद करने को लेकर रोष जताया। हाई कोर्ट में केस जीतने के बाद प्लॉट मालिक ने संबंधित भूमि पर दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया है जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।
इसके विरोध में वीरवार को कॉलोनीवासियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था और गली को दोबारा खुलवाने की मांग उठाई। पार्षद प्रवीण कौशिक ने कहा कि यह रास्ता पिछले करीब 40 वर्षों से गली के रूप में इस्तेमाल हो रहा है और यह क्षेत्र का मुख्य मार्ग है।
उनके अनुसार दीवार बनने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अदालत के आदेश का सम्मान किया जाएगा लेकिन प्लॉट मालिक को कब्जा लेने से पहले नगर निगम और कॉलोनीवासियों को अवगत कराना चाहिए था। इस प्रक्रिया में आवश्यक नियमों की अनदेखी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।