{"_id":"68b01d2ab48004ea8e0a7d9f","slug":"video-under-the-mhara-rewari-swachh-rewari-campaign-dc-did-a-walking-tour-of-the-urban-area-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत डीसी ने शहरी क्षेत्र का किया पैदल दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत डीसी ने शहरी क्षेत्र का किया पैदल दौरा
म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी सार्थक मुहिम के माध्यम से डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार की सुबह एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ पैदल निकलते हुए अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी से झज्जर चौक सहित नाई वाली स्थित सब्जी मंडी, रेवाड़ी बाजार में मोतीलाल चौक से झज्जर चौक तक निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं बारे मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने आमजन से भी बातचीत की और कहा कि सामूहिक जनभागीदारी से ही रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में सौंदर्य करण व सुधारीकरण किया जा सकता है। ऐसे में सभी इस पुनीत अभियान में अपनी उल्लेखनीय भूमिका स्वच्छता दूत के रूप में निभाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगामी 7 नवंबर तक चल रही 11 सप्ताह के शहर स्वच्छता मुहिम के माध्यम से हमें जीवन पर्यंत स्वच्छता अपनाने का संदेश मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।