Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Environmental protection is essential for clean air: Dr. Surendra

स्वच्छ हवा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : डॉ. सुरेंद्र

Wed, 11 Nov 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Environmental protection is essential for clean air: Dr. Surendra
कार्यक्रम में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव को राधा-कृष्ण का चित्र भेंट करते संस्था
रेवाड़ी। बढ़ते वायु प्रदूषण और बिगड़ती पर्यावरणीय स्थिति को देखते हुए वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से सिविल अस्पताल में ''शुद्ध हवा-स्वस्थ जीवन'' जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि सांसें हमारे जीवन का आधार हैं। प्रकृति ने हमें सुंदर पर्यावरण दिया है, लेकिन मानवीय लापरवाही और स्वार्थ के कारण हरियाली कम होती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका परिणाम है कि आज लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कई जगह वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए सभी को मिलकर गंभीर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि कोरोना काल में वाहनों की आवाजाही और कारखानों से निकलने वाले धुएं में कमी आने से प्रकृति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला था। आसमान साफ हुआ और नदियों का पानी भी स्वच्छ दिखाई देने लगा। इससे स्पष्ट है कि सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण को फिर से स्वच्छ बनाया जा सकता है।

युवा दल के संरक्षक अरुण गुप्ता और उपप्रधान एवं सेवानिवृत्त सीआईडी इंस्पेक्टर अजय भारद्वाज ने प्रदूषित वातावरण से बचाव के लिए उपयोगी प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर संगठन की ओर से राधा-कृष्ण और प्राकृतिक दृश्यों के चित्र भेंट किए गए। चिकित्सा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. प्रीतम यादव, डॉ. सुधा यादव, जतिन बलवान, दिव्या कुमारी, आनंद यादव, विपिन कुमार, मनोज कुमार, विकास, बिजेंद्र कुमार, करतार सिंह, बालकिशन और श्रवण यादव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed