Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Case of mother's murder in Sonipat Daughter and lover accused post-mortem report reveals woman was strangled
{"_id":"6ac47b753dc47d481e06528f","slug":"video-case-of-mothers-murder-in-sonipat-daughter-and-lover-accused-post-mortem-report-reveals-woman-was-strangled-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की 'उड़ान' पहल, जेल से निकले हुनरमंदों को मिली नई पहचान, अब दे रहे सकारात्मक संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की 'उड़ान' पहल, जेल से निकले हुनरमंदों को मिली नई पहचान, अब दे रहे सकारात्मक संदेश
किसी की जिंदगी में हुई एक गलती उसे लंबे समय तक पहचान दे सकती है, लेकिन क्या वही गलती पूरी जिंदगी का फैसला भी कर दे? इसी सवाल का जवाब तलाश रही है हरियाणा की एक अनूठी पहल ‘उड़ान म्यूजिक बैंड’। जेल में रहे और अब बाहर आ चुके ऐसे लोगों को संगीत के मंच से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, जिनमें गाने और संगीत की प्रतिभा है। मकसद है कि अतीत की पहचान पीछे छूटे और हुनर उनकी नई पहचान बने।
इस पहल की शुरुआत झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी और नूंह जिला जेल में तैनात हवलदार प्रदीप जेलपुरिया ने की है। अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों के करीब 10 लोग इस समूह से जुड़ चुके हैं। इनमें कोई ट्रक चलाकर परिवार पाल रहा है तो कोई संगीत के जरिए अपनी पुरानी पहचान बदलने की कोशिश कर रहा है। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने जेल में संगीत सीखा और बाहर आने के बाद उसी हुनर को आगे बढ़ाने का रास्ता चुना।
प्रदीप बताते हैं कि जेल में ड्यूटी के दौरान उन्होंने कई ऐसे लोगों को देखा, जो काम करते हुए गुनगुनाते थे। उनके भीतर संगीत की प्रतिभा थी, लेकिन उसे मंच नहीं मिला था। यहीं से विचार आया कि यदि इन लोगों को सही दिशा और मंच दिया जाए तो उनकी ऊर्जा को सकारात्मक काम में लगाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।