फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sir... Instructions issued to dispose of pending cases within a week.

Rewari News: एसआईआर.. लंबित मामलों का एक सप्ताह में निपटारा करने के दिए निर्देश

Wed, 07 Oct 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sir... Instructions issued to dispose of pending cases within a week.
बावल। उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार व तहसीलदार महिमा ने एसआईआर कार्य की प्रगति को लेकर अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान एक सप्ताह में लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से ऐसे मतदाताओं से संबंधित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई, जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं लेकिन उनकी सुनवाई अभी लंबित है, जिन्होंने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं अथवा जिनकी मैपिंग से संबंधित कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ईआरओ संजीव कुमार ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए। संबंधित मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के लिए उचित अवसर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने अथवा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण न होने की स्थिति में प्रकरण का निस्तारण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा, जिससे संबंधित मतदाता का नाम मतदाता सूची में बने रहने पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि 72-बावल विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का कार्य अब अंतिम चरण में है।
इसलिए लंबित सुनवाई, दस्तावेज सत्यापन एवं मैपिंग से जुड़े मामलों की प्रगति में तेजी लाते हुए आगामी लगभग एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार निपटारा सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी लंबित मामलों की नियमित निगरानी करने तथा बीएलओ स्तर पर प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


बावल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भी अपील की है कि जिन मतदाताओं को किसी कारणवश नोटिस जारी हुआ है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी शीघ्र उपलब्ध करवाएं तथा सत्यापन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें, ताकि एसआईआर का कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed