फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The team demolished illegal constructions at six locations.

Rewari News: छह स्थानों पर अवैध निर्माण को टीम ने कराया ध्वस्त

Wed, 07 Oct 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The team demolished illegal constructions at six locations.
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति के किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने माजरा मुस्तिल भालखी, पाली, गांगोली, मोहदीनपुर, नांगल मूंदी और आसपुर में आठ अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा बावल-रेवाड़ी रोड स्थित राजस्व संपदा बावल में तीन अवैध निर्माण और करीब एक एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में दो डीपीसी और दो चहारदीवारी को ध्वस्त कराया। कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की सहायता से की गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य करें, ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। कार्रवाई शुरू होने के बाद खरीदारों को ठगे जाने का एहसास होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले किसी भी कार्यदिवस में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed