{"_id":"6ac558f33777ebcea30ce2d9","slug":"youth-from-sundaroj-injured-in-attack-succumbs-family-members-stage-road-blockade-rewari-news-c-198-1-rew1001-246707-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हमले में घायल सुंदरोज के युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हमले में घायल सुंदरोज के युवक ने दम तोड़ा, परिजनों ने लगाया जाम
Wed, 07 Oct 2026 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
मृतक केशव का फाइल फोटो
खोल (रेवाड़ी)। सुंदरोज गांव में 30 सितंबर को साइड नहीं देने के विवाद में बाइक सवार युवकों ने पिकअप सवार स्क्रैप का काम करने वाले सुंदरोज निवासी दो भाइयों केशव (21) और राम (18) लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया था। पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान सोमवार की रात केशव ने दम तोड़ दिया। जबकि छोटे भाई का इलाज चल रहा है।
परिजनों ने एक भाजपा नेता पर हमला कराने का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मंगलवार को सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद वे रामपुरा थाना पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की।
मृतक के पिता ईश्वर सिंह ने रामपुरा एसएचओ पर ढीली कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसी बात से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन भाजपा नेता की गिरफ्तारी और रामपुरा एसएचओ को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी संजीव बल्हारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। करीब 12 मिनट तक जाम लगा रहा।
मृतक के पिता ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके दोनों बेटे केशव और राम स्क्रैप का काम करते थे। 30 सितंबर को केशव और राम पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक बाइक पर वहां पहुंचे। साइड नहीं देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
इस दौरान मारपीट भी हुई। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद वही युवक लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और केशव और राम पर हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
केशव और राम को अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सोमवार रात केशव ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया।
पिता ने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता ने ही उनके बेटों पर हमला कराने के लिए लोगों को भेजा था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उनके घर पर पथराव किया गया था, जिसमें परिवार के कुछ लोगों को चोटें आई थीं। पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटों को निशाना बनाया गया।
डीएसपी बोले- दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। परिवार ने तीन अन्य लोगों के नाम बताए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए और अन्य थाना पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। रामपुरा एसएचओ पर लगाए गए आरोपों के संबंध में डीएसपी ने कहा कि परिवार से लिखित शिकायत ली जा रही है। जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता या लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।