Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Grand inauguration of the annual sports competition at the Government Women's College in Karnal.
{"_id":"6ac495ffe34fe325a70cff9f","slug":"video-grand-inauguration-of-the-annual-sports-competition-at-the-government-womens-college-in-karnal-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ किया।
समारोह की शुरुआत में महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए अनुशासित एवं भव्य मार्च पास्ट निकाला। इसके पश्चात, सभी प्रतिभागी छात्राओं ने खेल भावना, अनुशासन और निष्ठा के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ ली।
मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स, दौड़ एवं अन्य खेल स्पर्धाओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।