फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Surge in patient numbers puts system to the test... arrangements fail.

Karnal News: मरीजों की संख्या ने ली परीक्षा... इंतजाम फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Surge in patient numbers puts system to the test... arrangements fail.
. जिला नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह 11 बजे तक लगी मरीजों की लंबी कतार। अमर उजाला
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ ने व्यवस्था की परीक्षा ली। इसमें अस्पताल प्रशासन फेल साबित हुआ। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण काउंटर पर कतार लगी रही। मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। पंजीकरण के बाद डॉक्टर को दिखाने और फिर जांच कराने की प्रक्रिया में भी समय लगा।
विज्ञापन

अस्पताल के ओपीडी रिकॉर्ड के अनुसार एक ही दिन में 2394 मरीजों ने विभिन्न विभागों में चिकित्सकीय परामर्श लिया। सबसे अधिक 519 मरीज जनरल मेडिसिन विभाग में पहुंचे। इसके बाद 243 मरीज ऑर्थोपेडिक्स, 228 त्वचा रोग विभाग और 172-172 मरीज स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा नेत्र रोग विभाग में पहुंचे।
विज्ञापन

जनरल सर्जरी में 154 और ईएनटी विभाग में 152 मरीज पहुंचे। बाल रोग विभाग में 131 और मनोरोग विभाग में 128 मरीजों ने परामर्श लिया। श्वसन रोग विभाग में 146 मरीजों की ओपीडी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात यह रहे कि सुबह करीब आठ बजे अस्पताल पहुंचने वाले कई मरीजों का नंबर और जांच की प्रक्रिया शाम तक खिंच गई। केएफटी और एलएफटी की जांच करने वाली मशीन में एरर आने के कारण जांच प्रभावित हुई। जिन मरीजों को चिकित्सकों ने किडनी और लिवर की जांच लिखी थी, उन्हें रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ा। जांच में देरी का असर आगे के उपचार पर भी पड़ा और मरीजों को अस्पताल में अतिरिक्त समय बिताना पड़ा।
मरीज अमरनाथ, मनीष, भोला का कहना था कि यदि जांच समय पर हो जाती तो उनका उपचार भी जल्दी पूरा हो सकता था। अस्पताल में पहले ही भीड़ अधिक थी और मशीन की तकनीकी समस्या ने इंतजार और बढ़ा दिया।

. जिला नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह 11 बजे तक लगी मरीजों की लंबी कतार। अमर उजाला

. जिला नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह 11 बजे तक लगी मरीजों की लंबी कतार। अमर उजाला

. जिला नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह 11 बजे तक लगी मरीजों की लंबी कतार। अमर उजाला

. जिला नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह 11 बजे तक लगी मरीजों की लंबी कतार। अमर उजाला

. जिला नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह 11 बजे तक लगी मरीजों की लंबी कतार। अमर उजाला

. जिला नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह 11 बजे तक लगी मरीजों की लंबी कतार। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed