Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Brahma Kumaris of Jind celebrated Shiva Jayanti, BK Vijay flagged off the morning procession
{"_id":"699185d54fd8f181f80a5229","slug":"video-brahma-kumaris-of-jind-celebrated-shiva-jayanti-bk-vijay-flagged-off-the-morning-procession-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के ब्रह्माकुमारीज ने मनाया शिव जयंती समारोह, बीके विजय ने झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के ब्रह्माकुमारीज ने मनाया शिव जयंती समारोह, बीके विजय ने झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को किया रवाना
विवेकानंद नगर स्थित मुख्य सेवा केंद्र पर शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें विशेष तौर पर महंत केवलानंद, डिप्टी स्पीकर के प्रतिनिधि डॉ. राजन चिलाना, विवेकानंद नगर के प्रधान प्रवीण जिंदल, आईएमए प्रधान डॉ. नवीन गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आरके जैन शामिल हुए।
ब्रह्माकुमारीज की सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताते हुए कहा कि शिव परमात्मा अज्ञान की अंधेरी रात्रि में अवतरित होकर सभी आत्माओं को ज्ञान एवं योग बल से पावन बनाते हैं। अज्ञान के अंधकार को सतयुग रूपी दिन में परिवर्तित करने का महान कार्य करते हैं। उनके प्रेरणादायक विचारों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। महोत्सव की शुरुआत सभी बहनों ने केक काटकर शिव जयंती की शुभकामनाएं देने के साथ की गई। बीके विजय ने झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को सेवा हेतु रवाना किया। प्रभात फेरी के उपरांत पुनः सेवा केंद्र पहुंचकर शिव ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित जनों को प्रतिज्ञा करवाई गई, वहीं विजय भाई ने उमंग भरे नारे लगाकर सभी में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर विजय दीदी के साथ सुमन, बाला, मीना, नीलम, निशा, रोशनी, रुबल, आशा, रजनी, कोमल, आरती एवं कविता मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।