Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Message of health resonates in the villages of Badli, Devarkhana, and Bupaniya in Bahadurgarh; women pledge to ensure good nutrition
{"_id":"6abe1cb9ef466eeb08057afa","slug":"video-message-of-health-resonates-in-the-villages-of-badli-devarkhana-and-bupaniya-in-bahadurgarh-women-pledge-to-ensure-good-nutrition-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में बादली, देवरखाना और बुपनियां गांवों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, महिलाओं ने लिया सुपोषण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में बादली, देवरखाना और बुपनियां गांवों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, महिलाओं ने लिया सुपोषण का संकल्प
महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण माह अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के बुपनियां, बादली और देवरखाना गांव में जागरूकता की लहर देखने को मिली। बुपनियां स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से सुबह एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जो गांव की मुख्य गलियों और चौपालों से होते हुए गुजरी। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा वर्कर्स और ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदुबाला, सुनीता और देवरखाना गांव की सरपंच ज्योति ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली में जंक फूड का प्रचलन बढ़ रहा है, जो बीमारियों की मुख्य वजह है। इससे बचने के लिए स्थानीय, मौसमी, गाजर, मूली, पालक जैसी हरी सब्जियों और फलों को भोजन में शामिल करना चाहिए। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि महिलाओं और किशोरियों में खून की कमी की समस्या भी दूर होती है।
बुपनियां केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीनू लोहचब ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों की माताओं को सही पोषण, स्तनपान के महत्व और साफ-सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी को प्रतिदिन पोषक आहार लेने की शपथ दिलाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।