फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Blood-soaked body of a young man found in the new building of Bahadurgarh Civil Hospital.

बहादुरगढ़: नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में खून से लथपथ मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 01 Oct 2026 02:52 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 01 Oct 2026 02:52 PM IST
सार

परिजनों ने बिट्टू की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। बिट्टू दो भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन
Blood-soaked body of a young man found in the new building of Bahadurgarh Civil Hospital.
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में गुरुवार सुबह एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या की गई है या वह बिल्डिंग से नीचे गिरकर हादसे का शिकार हुआ। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन




मृतक की पहचान जोहरी नगर निवासी 30 वर्षीय बिट्टू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिट्टू एक रिटेल स्टोर में काम करता था। परिजनों के अनुसार छुट्टी के बाद वह घर आया था। इसके बाद कंपनी के काम से जाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात करीब 9 बजे तक बिट्टू के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके पिता देर रात तक उसे तलाशते रहे।
विज्ञापन


फोन पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। सुबह नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में बिट्टू का शव खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के गृह में रखवाया गया है। परिजनों ने बिट्टू की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। बिट्टू दो भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed