{"_id":"68bd9a73d9f81d75f10ce4b3","slug":"video-cm-saini-in-hansi-2025-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: प्राकृतिक आपदा में नहीं होनी चाहिए राजनीति, आज तक नहीं दिखे कांग्रेसी: मुख्यमंत्री नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: प्राकृतिक आपदा में नहीं होनी चाहिए राजनीति, आज तक नहीं दिखे कांग्रेसी: मुख्यमंत्री नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के एसडी कॉलेज रोड, गांव मेहंदा, अनीपुरा में भी निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस जलभराव की स्थिति में हमारे विधायक, मंत्री व प्रशासनिक अमला पानी के निकासी के प्रबंध में लगे हुए हैं। बरसात ज्यादा आई है इस वजह से अव्यवस्था फैली है। मैं प्रतिदिन अधिकारियों से फीडबैक ले रहा हुं। हमें अभी धैर्य से काम करना है। कांग्रेस ने राजनीति करनी हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा में राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह आपदा किसी के हाथ में नहीं है। हमारी तरफ से कोई राजनीति नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं कल से प्रदेश में दौरे कर रहा हुं। ज्यादा बरसात के कारण घरों में समस्या आई है। हम पंजाब व हरियाणा में भी सहयोग कर रहे हैं। हरियाणा में भी मिल कर सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद जयप्रकाश ने उचाना के विधायक को एक्सीडेंटली कहा है, लेकिन सांसद जयप्रकाश खुद एक्सीडेंटली बने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।