Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
VIDEO : Two accused arrested in case of murder and attempt to murder in Mojgarh village of Sirsa
{"_id":"672a222313c63c1601056b46","slug":"video-two-accused-arrested-in-case-of-murder-and-attempt-to-murder-in-mojgarh-village-of-sirsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरसा के गांव मोजगढ़ में हत्या व हत्या का प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : सिरसा के गांव मोजगढ़ में हत्या व हत्या का प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों को किया काबू
सिरसा में सीआईए स्टाफ डबवाली टीम व थाना सदर डबवाली की संयुक्त टीम ने 28 अक्तूबर को गांव मौजगढ़ में हुई हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुलदीप सिंह उर्फ गगी पुत्र हरदीप सिंह निवासी मटदादू व लक्ष्मण उर्फ पुण्ड पुत्र जगा सिंह निवासी मसीता को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व पिस्तौल भी बरामद किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि 28 अक्तूबर को आरोपियों द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर गांव मोजगढ़ में राजेंद्र सिंह उर्फ काला और उसके पुत्र करणवीर सिंह उर्फ मानी पर उनके घर के बाहर ताबातोड़ गोलियां चलाई थी। गोलियां लगने के कारण करणवीर सिंह उर्फ मानी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, घायल राजेंद्र सिंह का अभी इलाज चल रहा है। राजेंद्र सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों पर हत्या व हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि चार पांच महीने पहले इनका आपसी विवाद हुआ था। उसी की रंजिश में इन तीन लोगों ने मिलकर राजेंद्र व उसके बेटे करणवीर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच को लेकर सीआईए स्टाफ व थाना सदर पुलिस, साइबर सेल की टीमों का गठन किया गया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सबूत जुटाते हुए आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल व पिस्टल बरामद किया गया है। आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ गगी व लक्ष्मण उर्फ पुण्ड को अदालत में पेश करके पुलिस पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ कर अन्य आरोपियों को भी शीघ्र काबू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।