{"_id":"69771812bb8072a3eb0e52aa","slug":"malha-majra-robbery-case-kuber-the-main-accused-in-the-farmer-sahil-murder-case-was-arrested-in-an-encounte-2026-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मल्हा माजरा डकैती कांड: किसान साहिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुबेर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्हा माजरा डकैती कांड: किसान साहिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुबेर मुठभेड़ में गिरफ्तार
गांव मल्हा माजरा में डकैती के दौरान किसान साहिल की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम के साथ गांव सफियाबाद-मुनीरपुर रोड पर सुबह हुई मुठभेड़ में आरोपी कुबेर उर्फ महिना घायल अवस्था में पकड़ा गया। दिल्ली की जेजे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस जांच में सामने आया था कि इसी आरोपी ने किसान साहिल के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या की थी। गांव मल्हा माजरा में साहिल की हत्या व उनके घर से हुई डकैती की वारदात में पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी कुबेर की तलाश कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कुबेर सोमवार सुबह सफियाबाद-मुनीरपुर रोड पर आने वाला है। जिस पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दी। इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने आरोपी को घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा तो खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो आरोपी कुबेर के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा व बाइक बरामद की है। पुलिस ने मामले में दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ सद्दाम को सबसे पहले पकड़ा था। उसके बाद मूलरूप से गांव नाहरा हॉल डीडीए फ्लैट, नरेला के शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी शफीक को मुठभेड़ में दबोचा था। दोनों के पांव में गोली लगी थी। बाद में सेबू और शोहिल उर्फ बाउंसर पकड़े गए थे। सभी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था। मामले में आरोपी कुबेर पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था। उस पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। सोमवार सुबह उसे दबोचा गया है। आरोपी ने ही साहिल को चाकू मारा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।