Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Youths waved placards highlighting poor condition of roads in front of CM during a marathon event in Ambala
{"_id":"6aab801b992a4f98f90609be","slug":"video-youths-waved-placards-highlighting-poor-condition-of-roads-in-front-of-cm-during-a-marathon-event-in-ambala-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में मैराथन कार्यक्रम में सीएम के सामने सड़कें खराब होने पर युवाओं ने लहराए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में मैराथन कार्यक्रम में सीएम के सामने सड़कें खराब होने पर युवाओं ने लहराए पर्चे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा और समर्पण काल के उपलक्ष्य में वीरवार को अंबाला में नमो मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। अंबाला शहर के हर्बल पार्क से शुरू होकर पुलिस लाइन होते हुए वापस हर्बल पार्क पर समाप्त हुई। इस 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला।
इस मैराथन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा को लेकर शपथ दिलाया। इसी दौरान जिस समय मुख्यमंत्री युवाओं को नशा न करने की शपथ दिला रहे थे, ठीक उसी दौरान कुछ युवाओं ने हाथ में पर्चे लहराकर नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया।
इसमें खराब सड़कों की समस्या प्रमुख रही। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला, युवाओं से पर्चे वापस लिए और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर किया। इसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सीएम ने दिलाया नशा न करने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन में पहुंचे सभी खिलाड़ियों, कलाकारों, पुलिस अधिकारियों और नागरिकों का धन्यवाद किया।
उन्होंने मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के लिए नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। सीएम ने उपस्थित जनसमूह को जीवन में कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।