{"_id":"6a6e09b5b41d9bae1a05906e","slug":"video-villagers-protested-against-the-closure-of-the-road-connecting-the-city-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहर से जोड़ने वाले मार्ग को बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से जोड़ने वाले मार्ग को बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
डोमिनगढ़ से शहर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को बंद किए जाने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने सडक जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। सड़क पर गड्ढे की खुदाई शुरू होते ही कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल खुदाई का कार्य रुकवा दिया। बाद में ग्रामीणों ने स्वयं गड्ढे को मिट्टी से भर दिया, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे।
.
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह मार्ग लगभग 20 गांवों के हजारों लोगों के लिए शहर तक पहुंचने का सबसे निकटतम और प्रमुख रास्ता है। यदि इस मार्ग को बंद किया गया तो लोगों को शहर पहुंचने के लिए लगभग 24 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जबकि वर्तमान में शहर की दूरी मात्र 500 मीटर रह जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के अन्य अंडरपास बरसात के समय पानी से भर जाते हैं, ऐसे में यही मार्ग लोगों के लिए सबसे अधिक उपयोगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।