फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police searched railway and bus stations, but the newborn was not found.

Gorakhpur News: रेलवे और बस स्टेशन पर पुलिस ने की तलाश, नहीं मिली नवजात

Thu, 29 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Police searched railway and bus stations, but the newborn was not found.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लापता एक माह की नवजात काव्या का तीसरे दिन बुधवार को भी पता नहीं चल सका। मेडिकल कॉलेज परिसर से लेकर रेलवे और बस स्टेशन तक तलाश के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस रोडवेज से रेलवे स्टेशन तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और उस ऑटो की पहचान करने में जुटी है, जिससे बच्ची की मां रोशनी मेडिकल कॉलेज से रोडवेज पहुंची थी। बच्ची की तलाश में एंटी थेफ्ट टीम ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में कैंसर विभाग के पास बाउंड्री के भीतर झाड़ियों में घंटों तलाशी ली।
विज्ञापन

इससे पहले परिसर के संभावित स्थानों के साथ डस्टबिन और कूड़ेदानों की भी जांच की जा चुकी है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी बच्ची को तलाशा गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब रोशनी के बताए घटनाक्रम और रास्ते के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पिता राममनोहर के मुताबिक, रोशनी सुबह 9:01 बजे मेडिकल कॉलेज से निकलकर रोडवेज गई थी। करीब एक घंटे बाद वह वापस मेडिकल कॉलेज पहुंची। इसके बाद धर्मशाला होते हुए रेलवे स्टेशन गई और फोन कर पति को बुलाया। फिर दोनों मेडिकल कॉलेज लौटे और बच्ची के लापता होने की सूचना दी। पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है, जिनसे रोशनी ने फोन पर बातचीत की थी।

मंगलवार को गुलरिहा पुलिस, डॉग स्क्वायड और एंटी थेफ्ट टीम ने महिला और उसके पति से घंटों पूछताछ की थी। पुलिस के अनुसार, महिला के बयानों में बदलाव से जांच में कई सवाल खड़े हुए हैं। पूछताछ के बाद रोशनी और राममनोहर को घर भेज दिया गया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और महिला के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed