{"_id":"692aa9f2a42e76d9fb0ec327","slug":"video-dankaur-police-arrested-five-illegal-arms-smugglers-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: हथियार तस्करी करने वाले पांच तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद; मथुरा से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: हथियार तस्करी करने वाले पांच तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद; मथुरा से कनेक्शन
थाना दनकौर पुलिस ने अवैध हथियारों एवं कारतूसों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में असलहा, कारतूस, नकदी और दो वाहन बरामद किए हैं। यह गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय था और स्थानीय अपराधियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करता था।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा शाद मियां खान ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार बीती रात गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर दनकौर क्षेत्र के बुढ़िया गोल चक्कर के पास निर्माणाधीन जेपी प्रोजेक्ट के समीप एक सुनसान स्थान पर छापेमारी की गई। यहां बिना नंबर प्लेट की एक काली स्कॉर्पियो और नीले रंग की बैलेनो कार (यूपी 16 एफडी 9705) खड़ी मिलीं, जिनमें पांच बदमाश अवैध असलहे की खरीद-फरोख्त के इरादे से मौजूद थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देर रात सभी तस्करों को मौके से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गजेन्द्र उर्फ गजे, सुमित उर्फ गुंडा, सागर भाटी, हर्ष सिंघल और निखिल भाटी के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से तीन पिस्टल .32 बोर, तीन तमंचे .315 बोर, 160 कारतूस .32 बोर, 6 कारतूस .315 बोर, 50 हजार रुपये नकद और दो कारें बरामद की गईं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे मथुरा के जय गुरुदेव मंदिर के पीछे रहने वाले ‘बंटू’ नामक सप्लायर से असलहे खरीदते हैं। वहीं .32 बोर के कारतूस उन्हें ‘महाकाली आर्म्स एंड एम्यूनिशन’ दुकान (मंडी चौराहा, मथुरा) से उपलब्ध कराए जाते थे। तस्कर कम कीमत पर हथियार खरीदकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अधिक कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। बरामद 50 हजार रुपये भी हथियार बिक्री से कमाई गई रकम बताई जा रही है। गिरोह कई महीनों से इस अवैध धंधे में जुटा हुआ था और स्थानीय अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस पैसों को मौज-मस्ती और शौक पूरे करने में खर्च करते थे। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के कई सदस्य पहले भी गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं। गजेन्द्र उर्फ गजे के खिलाफ दादरी थाना क्षेत्र में हत्या, हथियार और धमकी जैसी धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। सुमित उर्फ गुंडा पर कासना थाने में हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम और गुण्डा एक्ट के मामले दर्ज हैं। सागर भाटी पर मारपीट, आईटी एक्ट और दुर्घटना से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। हर्ष सिंघल और निखिल भाटी के खिलाफ भी आयुध अधिनियम और अन्य धाराओं में मामले पहले से दर्ज हैं। ये सभी तस्कर संगठित तरीके से हथियारों का नेटवर्क चला रहे थे, जिसकी मदद से कई संगीन अपराधों को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर संबंधित सप्लायरों और हथियारों की सप्लाई श्रृंखला का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। इस गैंग की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी पर बड़ी चोट पहुंची है। कई संभावित अपराधों पर रोक लगी है।
--
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।