Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
UP Weather: The weather of UP is going to change, hail will also fall along with strong winds in 26 districts!
{"_id":"69b51754a7e01187e808cfa7","slug":"up-weather-the-weather-of-up-is-going-to-change-hail-will-also-fall-along-with-strong-winds-in-26-districts-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather: बदलने जा रहा यूपी का मौसम, 26 जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरेंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: बदलने जा रहा यूपी का मौसम, 26 जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरेंगे!
उत्तर प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। माैसम विभाग ने 15 मार्च यानी रविवार के लिए प्रदेश के तराई व पश्चिमी इलाकों के 26 जिलों में गरज-चमक के साथ 30से 50 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावन जताई है। माैसम विभाग ने 15 व 16 मार्च को तराई व पश्चिमी जिलों में बारिश और मध्यांचल में तेज हवा और बादलों की सक्रियता बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।वहीं पूर्वी तराई के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर समेत छह जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। माैसम विभाग का कहना है कि इस विक्षोभ के असर से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में पड़ेगा और लगभग 35 जिलों में गरज चमक और बूंदाबांदी की आशंका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि यूपी में नए विक्षोभ के असर से तराई व पूर्वांचल में 15 व 16 मार्च को गरज चमक और तेज हवा के झोंके के साथ हल्की से मध्यम बारिश के संकेत है। इसके असर से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। 19 मार्च से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका प्रदेश में व्यापक असर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।