{"_id":"6a8d9d6312d40761c50f12ac","slug":"video-ceo-takes-to-streets-to-identify-causes-of-waterlogging-in-gurugram-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: जलभराव के कारण तलाशने सड़कों पर उतरे सीईओ, स्थायी समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: जलभराव के कारण तलाशने सड़कों पर उतरे सीईओ, स्थायी समाधान के दिए निर्देश
गुरुग्राम में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ पीसी मीणा मंगलवार को अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण की शुरुआत सुभाष चौक से हुई। सीईओ ने उपयुक्त स्थान पर संप बनाकर पंप लगाने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान पानी की जल्द निकासी हो सके। वाटिका चौक पहुंचकर उन्होंने हाल में तैयार लेग-4 ड्रेन का निरीक्षण किया। सोहना रोड पर एयरिया मॉल के सामने जलभराव वाले स्थान का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह सड़क एनएचएआई के अधीन है और सर्विस लेन का ढलान सही नहीं होने से पानी जमा हो रहा है। सीईओ ने मेदांता रोड, अंडरपास और ताऊ देवी लाल स्टेडियम क्षेत्र का निरीक्षण किया। सेक्टर-17सी के सामने सुखराली स्वागत गेट के निरीक्षण के दौरान ड्रेन के ऊपर गेट का एक पिलर बना मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।