लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। हिंदू धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी का नाम अब जितेंद्र नारायण त्यागी हो गया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद गिरि की मौजूदगी में हिन्दू विधि विधान के साथ धर्म परिवर्तन किया।