UK Top News: चुनाव से पहले भाजपा का रिपोर्ट कार्ड, कांग्रेस का लोकभवन कूच, अंकिता हत्याकांड में नया मोड़
उत्तराखंड में चुनाव से पहले भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। वहीं, कांग्रेस ने आज लोक भवन कूच किया। उधर, अंकिता हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने अंकिता के दोस्त पुष्पदीप के खिलाफ तहरीर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने प्रदेश में धामी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह काम भाजपा ही कर सकती है। वर्ष 2022 में भी पार्टी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच गई थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: कांग्रेस का लोकभवन कूच, सैलजा-गोदियाल समेत नेता पहुंचे, बैरिकेडिंग पर चढ़े हरक सिंह और भुवन कापड़ी
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आज बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोक भवन कूच किया। कांग्रेस भवन से प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए लोक भवन की ओर बढ़े। हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की के बीच कुछ नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: अंकिता भंडारी मामला, एफआईआर दर्ज होने के बाद राजपुर थाने पहुंचे विनोद आर्य, वकील पर भी केस
अंकिता भंडारी के माता-पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद आज बृहस्पतिवार को विनोद आर्य राजपुर थाने पहुंचे। अंकिता के माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार देर शाम पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की थी। यह कार्रवाई अंकिता के माता-पिता के धरने और अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन से मुलाकात के बाद हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
अंकिता भंडारी केस: मामले में अब नया मोड़, विनोद आर्य ने अंकिता के दोस्त पुष्पदीप के खिलाफ थाने में दी तहरीर
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चल रहे विवाद में अब विनोद आर्य ने पुष्पदीप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुष्पदीप अंकिता का दोस्त है। हत्याकांड के बाद उसने पुलिस को मामले से जुड़ी कई जानकारियां दी थीं। फिलहाल विनोद आर्य की ओर से दी गई तहरीर के संबंध में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। पढ़ें पूरी खबर
विकासनगर में दर्दनाक हादसा: कोटी रोड के पास खाई में गिरा वाहन, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, तीन घायल
कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
