Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand disaster sakhi scheme women to join quick response teams at tehsil level

उत्तराखंड: आपदा सखी क्यूआरटी में हो सकेंगी शामिल, राहत-बचाव कार्यों में स्थानीय महिलाएं भी निभाएंगी अहम भूमिका

Thu, 26 Nov 2026 04:08 PM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Nov 2026 04:08 PM IST
सार

आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों में अब स्थानीय महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर आपदा प्रबंधन से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षित महिलाएं जागरूकता कार्यक्रमों के साथ बचाव दलों की मदद भी कर सकेंगी। इसके लिए प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रस्ताव है।

विज्ञापन
Uttarakhand disaster sakhi scheme women to join quick response teams at tehsil level
बैठक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सूचना

विस्तार

शासन में आपदा सखी योजना का प्रस्ताव पहुंच गया है, जहां पर उसका परीक्षण चल रहा है। प्रस्ताव में तहसील स्तर पर आपदा सखी को क्विक रिस्पांस टीम में भी शामिल करने की योजना है। इसके अलावा प्रस्ताव में प्रशिक्षण की व्यवस्था से लेकर जागरूकता कार्यक्रम और आपदा के समय त्वरित बचाव दल की मदद करने पर प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था को भी शामिल किया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आपदा सखी योजना की घोषणा की थी। इसके बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा था, जिसका वित्त में परीक्षण चल रहा है। प्रस्ताव के तहत उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत सभी स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दल और अनय संगठनों से जुड़ी महिलाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में योगदान के लिए मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस विभाग आदि के माध्यम से दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण की अवधि सात दिन की होगी। आपदा सखी को तहसील स्तर पर बनने वाली क्विक रिस्पांस टीम में भी शामिल किया जा सकेगा। क्विक रिस्पांस टीम को सहयोग प्रदान करने और जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रोत्साहन राशि भी देेने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही समूह को भी प्रशासनिक कार्याें के लिए प्रतिदिन के हिसाब से तय एक निश्चित राशि मिल सकेगी। न्यूनतम पांच महिलाओं को मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षित कराने वाले स्वयं सहायता समूह को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम स्वयं सेवक के रूप में सेवाएं प्रदान के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: भाजपा ने जारी किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, सीएम धामी बोले-तीसरी बार भी बनाएंगे सरकार

आपदा सखी के लिए मानक
आपदा सखी के लिए मानक तय किए गए हैं। इसमे आयु, शैक्षिक योग्यता आदि को तय किया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षण के लिए संस्थान और प्रशिक्षकों के चयन के लिए भी मानक तय हुआ है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने प्रस्ताव शासन में पहुंचने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed