{"_id":"694971296de8c1880c049969","slug":"video-folk-artists-will-enthrall-the-audience-at-the-mussoorie-winterline-carnival-and-there-will-be-many-other-special-attractions-2025-12-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल में लोक कलाकार बांधेंगे समां, बहुत कुछ होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल में लोक कलाकार बांधेंगे समां, बहुत कुछ होगा खास
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 09:56 PM IST
Link Copied
मसूरी शहर में बुधवार से विंटर लाइन कार्निवाल की धूम रहेगी। 29 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उत्तराखंड और हिमाचल के दिग्गज लोक कलाकार प्रस्तुति से समां बांधेंगे। विंटर लाइन कार्निवाल का एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने ब्रोशर जारी कर दिया है। सोमवार को कचहरी में एसडीएम राहुल आनंद, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र रावत ने बताया कि प्रथम दिन सर्वे मैदान से लाइब्रेरी चौक तक सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। आईटीबीपी बैंड प्रस्तुति देगा। रात को गढ़वाल टैरेस में स्टार गेजिंग, टाउनहॉल में मांगलगीत होंगे। इंद्रमणि बडोनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। राजेंद्र सिंह रावत, बलदेव राणा प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।