{"_id":"69ca18d84a0cbe1b1008908d","slug":"video-doon-residents-said-we-too-have-to-fulfill-our-responsibility-it-is-necessary-to-control-rumours-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: बोले दूनवासी, हमें भी निभानी होगी जिम्मेदारीअफवाहों पर नियंत्रण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: बोले दूनवासी, हमें भी निभानी होगी जिम्मेदारीअफवाहों पर नियंत्रण जरूरी
Renu Saklani
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:01 PM IST
Link Copied
पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर कब स्थिति सामान्य होगी, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार भी सामान्य हो सके। ऐसे में दूनवासियों ने कहा कि इस स्थिति में घबराएं नहीं, इसके लिए सरकार को यथास्थिति से जागरूक करना होगा। शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अमर उजाला कार्यालय, पटेलनगर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने गैस आपूर्ति, बुकिंग और डिलीवरी पर विस्तार से चर्चा की। लवली पुरोहित ने कहा कि जब भी इस तरह का कोई संकट आता है तो हमारी भी जिम्मेदारी है कि सरकार का सहयोग कर हमें पैनिक नहीं करना चाहिए। बताया कि सिलिंडर डिलीवरी पहले की तरह सामान्य होने लगी है। लोगों के घरों में गैस पहुंच रही है। वहीं कंचन ने बताया कि सिलिंडर को लेकर थोड़ी समस्या है, लेकिन इतनी ज्यादा नहीं है कि परेशान हुआ जाए। अब लोगों के लिए गैस के स्थान पर अन्य चीजें भी हैं, जैसे इंडक्शन या अन्य इलेक्ट्रिक कुकवेयर तो इस समय उनका उपयोग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।