Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Colours Presentation Ceremony Amit Shah says never heard any tourist speak ill of Uttarakhand Police

राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह: अमित शाह बोले- किसी पर्यटक से उत्तराखंड पुलिस की बुराई नहीं सुनी

Fri, 06 Nov 2026 09:41 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 06 Nov 2026 09:41 PM IST
सार

राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने के लिए राज्य पुलिस की 25 वर्षों की सेवा अनिवार्य है। इसके बाद पुलिस फोर्स के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर राष्ट्रपति पुलिस कलर (निशान) प्रदान किया जाता है। उत्तराखंड पुलिस को अपने गठन के 25 वर्षों के ठीक एक वर्ष बाद ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।

विज्ञापन
President Colours Presentation Ceremony Amit Shah says never heard any tourist speak ill of Uttarakhand Police
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं जिस राज्य (गुजरात) से आता हूं वहां से उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। यह उत्तराखंड पुलिस का व्यवहार ही है कि आज तक किसी के मुंह से पुलिस की बुराई नहीं सुनी। उत्तराखंड पुलिस ने आपदा से लेकर अपराध नियंत्रण सभी मोर्चों पर अपने को सिद्ध किया है। शाह शुक्रवार को पुलिस लाइन में राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। राष्ट्रपति निशान पाने वाला उत्तराखंड देश का 16वां राज्य बन गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने के लिए राज्य पुलिस की 25 वर्षों की सेवा अनिवार्य है। इसके बाद पुलिस फोर्स के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर राष्ट्रपति पुलिस कलर (निशान) प्रदान किया जाता है। उत्तराखंड पुलिस अपने गठन के 25 वर्षों के ठीक एक वर्ष बाद ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस परिवार को बधाई दी और अब तक के काल में प्राणों की आहूति देने वाले 206 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक महत्व और धार्मिक स्थलों के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं जिनकी सुरक्षा का जिम्मा उत्तराखंड पुलिस के कंधों पर है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: धनतेरस पर 1475.31 करोड़ की योजनाओं की सौगात, गृह मंत्री शाह ने किया लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका निर्वाहन पुलिस पूरी निष्ठा से करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में देश में सबसे अधिक परिश्रम किया है। इससे पुलिस व्यवस्था में आधुनिक तकनीक, फॉरेंसिक विज्ञान और डिजिटल प्रणाली को अपनाने से जांच एवं न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि मई 2027 के बाद दर्ज होने वाली एफआईआर के मामलों में तीन वर्ष के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए पुलिस, न्यायालय, अभियोजन और अन्य संबंधित व्यवस्थाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में भी उत्तराखंड पुलिस देश की अग्रणी पुलिस में शामिल है। लगभग 13 हजार जवानों से शुरू हुई उत्तराखंड पुलिस की यात्रा आज 26 हजार से अधिक जवानों तक पहुंच चुकी है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं और लगातार बढ़ती पर्यटकों की संख्या के बीच पुलिस ने साहस, संवेदनशीलता और समर्पण का परिचय दिया है।

Trending Videos

पांच अधिकारी सम्मानित
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सेवानिवृत्त आईजी नारायण सिंह नपलच्याल और मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, सराहनीय सेवा के लिए पदक से पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, सहायक सेना नायक प्रतिमा भट्ट और सेवानिवृत्त उप निरीक्षक अभिसूचना, सौहकार पुंडीर को सम्मानित किया। केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस के विशेष डाक आवरण और पुलिस पत्रिका का विमोचन भी किया।

पुलिस के गौरवशाली इतिहास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त होने पर सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस के साहस, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा को मिली राष्ट्रीय मान्यता है। यह उपलब्धि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हुई है। आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, तीन नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन और पुलिस बलों का आधुनिकीकरण इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के समय उत्तराखंड पुलिस में लगभग 13 हजार जवान, 96 थाने और 42 चौकियां थीं। आज 26 हजार से अधिक पुलिसकर्मी प्रदेश की सुरक्षा और सेवा में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed