{"_id":"6aee095c434a71262708aed3","slug":"harish-rawat-on-amit-shah-says-provide-proof-of-friday-holiday-or-any-scam-and-i-will-quit-politics-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाह के बयान पर बरसे हरीश रावत: बोले- जुमे की छुट्टी व किसी घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह के बयान पर बरसे हरीश रावत: बोले- जुमे की छुट्टी व किसी घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा
Fri, 06 Nov 2026 10:47 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:47 PM IST
सार
राज्योत्सव कार्यक्रम में अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार के समय जुमे की छुट्टी, भ्रष्टाचार व सचिवालय कमीशन का अड्डा बनाने के आरोप लगाए। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने पलटवार किया।
विज्ञापन
हरीश रावत और अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जुमे की छुट्टी व भ्रष्टाचार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, कोई प्रमाण दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
राज्योत्सव कार्यक्रम में अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार के समय जुमे की छुट्टी, भ्रष्टाचार व सचिवालय कमीशन का अड्डा बनाने के आरोप लगाए। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने पलटवार किया। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा सरकार में मंत्री सेवाभाव से काम कर रहे हैं, इसीलिए एक मंत्री के पति ने कहा है कि उनके पास 210 करोड़ रुपये की संपत्ति है और स्वयं पति ने कहा कि जब मेरे पास आई थी तो उस समय केवल साड़ी और चप्पल इनके पास थे, बाकी कुछ नहीं। एक कैबिनेट मंत्री के पर आय से अधिक संपत्ति का मामला हाईकोर्ट में आया और हाईकोर्ट ने सीबीआई की जांच के आदेश दिए, लेकिन सरकार ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
हरीश रावत ने कहा, यदि घोटालों की चर्चा करने लगूंगा, तो भाजपा के हर कार्यालय में घोटाला है। उन्होंने चुनौती कांग्रेस सरकार के समय में एक घोटाले, जुमे की छुट्टी का कोई प्रमाण दीजिए। मैं राजनीति छोड़ दूंगा और राज्य और देश के लोगों से माफी मांगूंगा।
विज्ञापन
UK Top News: दून में गरजे शाह, बाल वीरता पुरस्कार और फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, तुंगनाथ के कपाट बंद
Trending Videos
वर्ष 2013 में दैवीय आपदा से कांग्रेस सरकार ने ही उत्तराखंड को उभारा, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाए। उत्तराखंड के उत्पादों, व्यंजनों, वस्त्र-आभूषणों, शिल्प हस्तकला और लोककला को आगे बढ़ाया और आज हमारी प्रारंभ की गई पहलों का नतीजा है कि लाखों उत्तराखंडवासी, उत्तराखंड के भाई-बहन उनका प्रत्यक्ष और उनका प्रत्यक्ष लाभ उठा रहे हैं। हमने नकारात्मक विकास दर को सुधार कर 14 प्रतिशत वार्षिक विकास दर और बेरोजगारी की वृद्धि दर को डेढ़ प्रतिशत से भी नीचे लाए।