Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Domestic gas price hiked by Rs 60 Congress protests effigies of PM Modi and CM Sai burnt in Kondagaon
{"_id":"69ad74db61a69eaab60b7549","slug":"kondagaon-congress-bastar-news-c-1-1-noi1498-4026687-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: घरेलू गैस के दाम में 60 रुपये बढ़ोतरी, कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और और सीएम साय का पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: घरेलू गैस के दाम में 60 रुपये बढ़ोतरी, कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और और सीएम साय का पुतला दहन
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:55 PM IST
Link Copied
कोंडागांव में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज कोंडागांव के पुराने बस स्टैंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की मोदी सरकार के नेतृत्व में महंगाई लगातार आसमान छू रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही महंगाई से परेशान जनता पर यह बढ़ोतरी और बोझ डालने का काम कर रही है। मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर एक बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती किए जाने के मामले को भी गंभीर बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार के शासन में छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि घरेलू गैस के बढ़े हुए दामों में तत्काल कटौती की जाए और प्रदेश में नशे के कारोबार या अवैध खेती से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में कांग्रेस की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।