Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई
{"_id":"6968a7dc1e7250420a0ac746","slug":"video-thatavaugdha-ma-bugdha-hathasa-tal-taja-rafatara-sakarapaya-bjal-ka-khabha-sa-takaraii-2026-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई
दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली स्थित कन्या छू लो आसमान परिसर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर सीधे वाहन के ऊपर गिर गया, जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि टक्कर के दौरान ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया, जिससे तत्काल बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यदि उस समय बिजली चालू रहती तो जानमाल के बड़े नुकसान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और यातायात विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही यातयात विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।