{"_id":"6b0be6dcf9b06787fb0b4490","slug":"chhattisgarh-five-naxals-carrying-20-lakh-bounty-surrender-division-commander-chander-among-them-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांकेर में 20 लाख के 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, हथियार सौंपे, डिवीजन कमांडर व एरिया कमांडर शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांकेर में 20 लाख के 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, हथियार सौंपे, डिवीजन कमांडर व एरिया कमांडर शामिल
Sun, 29 Nov 2026 02:18 PM IST
प्रिया वर्मा
कांकेर
कांकेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:18 PM IST
सार
कांकेर में डिवीजन कमांडर चंदर समेत पांच इनामी नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर किया। हाल में बीजापुर और सुकमा में भी हथियारों व विस्फोटक सामग्री के डंप बरामद हुए थे।
विज्ञापन
5 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांकेर में 20 लाख रुपये के कुल इनामी पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में एक डिवीजन कमांडर, दो एरिया कमांडर और दो पार्टी सदस्य शामिल हैं। सभी ने अपने ऑटोमैटिक हथियार भी पुलिस को सौंप दिए। हाल के दिनों में बीजापुर और सुकमा में नक्सलियों के हथियारों और विस्फोटक सामग्री के डंप मिलने के बाद अब पांच नक्सलियों का आत्मसमर्पण संगठन के लिए एक और झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
डिवीजन कमांडर चंदर समेत पांच नक्सलियों ने छोड़ा संगठन
कांकेर के एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले पांच नक्सलियों पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें डिवीजन कमांडर चंदर, दो एरिया कमांडर और दो पार्टी सदस्य शामिल हैं। सभी ने अपने स्वचालित हथियारों के साथ कांकेर पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीजी: गर्भस्थ शिशु की मौत के 3 दिन बाद प्रसूता ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
सुकमा में मिला था हथियारों का डंप
नक्सलियों के खिलाफ अभियान में हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को कई अहम सफलताएं मिली हैं। इसी महीने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए डंप से 50 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) सेल बरामद किए गए थे। पुलिस को आशंका थी कि इनका इस्तेमाल नक्सली विस्फोटक तैयार करने और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने में कर सकते थे। इससे पहले अगस्त में सुकमा जिले में भी पुलिस ने नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया था। इसमें बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार, ग्रेनेड और लॉन्चर मिले थे।
नक्सली संगठन पर लगातार बढ़ रहा दबाव
हथियारों और विस्फोटक सामग्री के डंप की बरामदगी के साथ ही इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण नक्सल विरोधी अभियान के अलग-अलग मोर्चों पर मिल रही सफलता को दिखाता है। कांकेर में डिवीजन कमांडर समेत पांच नक्सलियों के हथियारों के साथ सरेंडर करने से संगठन को झटका लगा है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई और आत्मसमर्पण की इन घटनाओं को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
